JanjgirChampa Big News : तालाब में मिला व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना के कोसमंदा गांव के बोईरहा तालाब के बीच में व्यक्ति की लाश मिली है और मृतक व्यक्ति की पहचान हथनेवरा गांव निवासी दिवाली राम सूर्यवंशी के रूप में हुई है. मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले में मर्ग कायम किया है. पीएम रिपोर्ट से व्यक्ति की मौत के कारण का पता चलेगा.

 



जानकारी के अनुसार, दिवाली राम सूर्यवंशी 18 जनवरी को काम करने के लिए घर से निकला था और घर नहीं पहुंचने पर दिवाली राम सूर्यवंशी के परिजन ने 20 जनवरी को चांपा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  Raipur : छग विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी... 5 दिनों का होगा मानसून सत्र...

गुरुवार को कोसमंदा गांव के बोईरहा तालाब के बीच में दिवाली राम सूर्यवंशी की लाश मिली है. सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंची है और मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...
error: Content is protected !!