JanjgirChampa Big News : 2 दिनों में 7 नाबालिगों की शादी रुकवाई गई, महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है और 2 दिनों में 7 नाबालिगों की शादी रुकवाई गई है. प्रशासन की टीम को भंवतरा गांव में नाबालिगों की शादी होने की सूचना मिली थी. इसके बाद, टीम बनाकर कार्रवाई की गई और 5 नाबालिगों का विवाह रुकवाया गया. इसी तरह बनारी और मुनुन्द गांव में 1-1 बाल विवाह को रोका गया है. अभी 10 दिन पहले भी 2 नाबालिग की शादी रुकवाई गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह करना और कराना, अपराध है. बाल विवाह के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बाल विवाह होने से कई तरह के नुकसान होते हैं. बाल विवाह रुकवाने के दौरान सभी पहलुओं से परिजन को अवगत कराया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!