CG News : नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया : डॉ. विनोद शर्मा

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया है. भाजपा नेता डॉ. विनोद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रदेश की जनता में उत्साह बना हुआ है. कांग्रेसियों की आपसी फूट एवं गुटबाजी का परिणाम चारों खाने चित होना पड़ा है और यह स्थिति आगामी लंबे समय तक रहेगी ।

 



विष्णुदेव साय की 14 माह की सरकार ने जनता की उम्मीदों में जो खरा उतरने के लिए प्रयास किया, जिसने पूरी ताकत झोखी. युवाओं को रोजगार, महतारी वंदन योजना , धान की की बोनस राशी एवं जनहित के मुद्दे से जुड़े अनेक कार्य जिसे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया, यही वजह नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं को भाजपा की ओर मोड़ के प्रचंड मतों से प्रदेश भर में विजय दिलाई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

डॉ शर्मा ने कहा, विशेषकर राहौद नगर पंचायत, खरौद नगर पंचायत, नवागढ़ नगर पंचायत, शिवरीनारायण नगर पंचायत में दौरा रहा, जहां सभी पर भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया. राहौद नगर पंचायत में प्रभारी रहे प्रशांत ठाकुर, जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं भाजपा के वरिष्ठ लोगो के साथ मिलकर रणनीति बनाई गई, जहां पर शत प्रतिशत सफलता मिली. भाजपा ने यहां भी अपनी ताकत दिखाते हुए जीत दर्ज की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!