JanjgirChampa News : जिला पंचायत सदस्य बनी सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनी से भाजपा समर्थित श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी को बड़ी जीत मिली है. रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया है. आपको बता दें, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है और इस पद के लिए श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी की प्रबल दावेदारी है.

 



जिले के 17 जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में से 4 क्षेत्र ही अजा महिला के लिए आरक्षित है. छग में भाजपा की सरकार है. ऐसे में जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर कब्जा करने भाजपा ने पूरी रणनीति बनाई है, इसमें अभी तक के जिले के 3 विकासखण्ड में जिला पंचायत में आए नतीजों से भाजपा समर्थित श्रीमती सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. 23 फरवरी को पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक के जिला पंचायत क्षेत्र में मतदान है. इस तरह कुछ दिनों में तय हो जाएगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर सजेगा ?

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!