Korba Big News : 500 किलो गांजा जब्त, जब्त गांजा की कीमत 1 करोड़ से अधिक, कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… इस तरह हुई कार्रवाई… डिटेल में पढ़िए…

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा मार्ग में रापाखर्रा पुल के पास पुलिस ने कंटेनर वाहन से 500 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजा की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है.

 



दरअसल, कंटेनर वाहन में 500 किलो गांजा लेकर वाहन का चालक उड़ीसा से यूपी लेकर जा रहा था. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और सुतर्रा मार्ग पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. फिलहाल, कटघोरा पुलिस ने कंटेनर वाहन के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है और यह 500 किलो गांजा यानी 1 करोड़ रुपये के गांजा की जब्ती बहुत बड़ी कार्रवाई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सरस्वती शिशु मंदिर चांपा के विज्ञान मेले में अंशिका ऐरन अग्रवाल ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
error: Content is protected !!