JanjgirChampa News : अकलतरा NH-49 में यातायात पुलिस द्वारा हाइवे में इंटरसेप्टर गाड़ी के माध्यम से ओवर स्पीड गाड़ी दौड़ाने वालों पर चालान की जा रही कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में लगातार हाइवे में हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा हाइवे में इंटरसेप्टर गाड़ी के माध्यम से ओवर स्पीड गाड़ी दौड़ाने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही उन्हें ओवर स्पीड में गाड़ी नहीं चलाने की समझाइश दी जा रही है. इंटरसेप्टर वाहन में लगे कैमरे और रडार की मदद से वाहनों की रफ्तार मापी जाती है. अगर कोई वाहन ओवर स्पीड चलता है तो उसका चालान काटा जाता है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

ट्रैफिक टीआई लालन पटेल ने बताया कि शासन के द्वारा इस गाड़ी को दी गई है. इस गाड़ी से ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए दी गई है. हाइवे में गाड़ी को लगाई जाती है. यह लगभग 2 सौ मीटर की दूर से गाड़ी नंबर, प्लेट के साथ ट्रेस कर लेती है, उन्हें रोककर समझाइश के साथ फाइन की कार्रवाई की जाती है. ओवर स्पीड पर रोक लगाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!