Janjgir News : जांजगीर के बनारी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में 29 मार्च को सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्य का आगमन होगा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के बनारी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में 29 मार्च को सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्य का आगमन होगा. इसे लेकर ब्रिलियंट पब्लिक के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. साथ ही, आगमन को लेकर छात्र-छात्राओं सहित स्कूल परिवार में खासा उत्साह है.

 



ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सोनाली सिंह ने बताया कि स्पिकमैके संस्था के द्वारा इंडियन आर्ट एंड कल्चर को लेकर जागरूक किया जा रहा है. इसे लेकर सरोद वादक देबस्मिता भट्टाचार्य ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल पहुंचेंगी और अपनी कला की प्रस्तुति से समा बांधेंगी. इस आयोजन से छात्र-छात्राओं को जरूर सीखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!