Sakti Arrest : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी पूर्व पार्षद पति को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में

सक्ती. डभरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी पूर्व पार्षद पति रमेश बंजारे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पूर्व पार्षद पति के खिलाफ BNS की धारा 331(2), 74 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, थाना क्षेत्र पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी की शाम को घर घुसकर पूर्व पार्षद पति रमेश बंजारे ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी. महिला के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

इधर, डभरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी पूर्व पार्षद पति रमेश बंजारे को चरौदी से गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. इस कार्रवाई में निरीक्षक कमल किशोर महतो, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक सूरज प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!