Sakti Murder Arrest : हंसिया से पत्नी के गले को काटकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, चरित्र शंका के चलते घटना को दिया अंजाम, जामचुंआ गांव का मामला

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के जामचुंआ गांव में पत्नी की गले को हंसिया में काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति ठंडी राम उंराव के खिलाफ BNS की धारा 103 (1) के तहत कार्रवाई की है. मृतिका फुलेश्वरी बाई उंराव, आरोपी की दूसरी पत्नी थी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big Accident : कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार 1 युवक की मौत, 3 युवकों की हालत गंभीर, तीनों युवक बिलासपुर रेफर, मोबाइल लेने जा रहे थे चारों युवक

दरअसल, जामचुंआ गांव के ठंडी राम उंराव और उसकी पत्नी फुलेश्वरी बाई उंराव के बीच चरित्र शंका को लेकर विवादित होता था. इस बात को लेकर पति ठंडीराम उंराव ने अपनी पत्नी फुलेश्वरी बाई की हंसिया से गले को काटकर हत्या कर दी. नगरदा पुलिस ने आरोपी पति ठंडी राम उंराव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका, तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण, प्रशिक्षु महिलाओं ने वेदांता पॉवर की पहल को बताया उत्कृष्ट

error: Content is protected !!