Janjgir Big News : युवक ने चाकू से खुद का गला काटा, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया, जांजगीर के केरा रोड का मामला, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केरा रोड में युवक ने चाकू से खुद का गला काट लिया और उसकी मौत हो गई है. मृतक का नाम दीपक दास महंत था और वह कोरबा में ससुराल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था. अभी वह अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था. इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा है. फिलहाल, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, युवक दीपक दास बार-बार गला काटने की बात करता था, वहीं वह शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

आपको बता दें कि दीपक दास महंत, कोरबा में अपने ससुराल में रहता था और ड्राइवर का काम करता था. वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था. इसके बाद उसने केरा रोड में अपने गाला को काट लिया. फिर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. अभी शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है. सुबह 12 अप्रेल को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल, मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!