Janjgir News : छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान समारोह में 15 अप्रेल को अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी शाहनाज अख्तर, वीडियो जारी कर लोगों से की कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान समारोह का खास आयोजन 15 अप्रेल को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने मशहूर सिंगर शाहनाज अख्तर आ रही हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. इस खास कार्यक्रम का आयोजन ISHIKA LIFE FOUNDATION द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा.

 



यह गरिमामय आयोजन 15 अप्रैल 2025 को हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी. साथ ही, सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिए जाएंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध संगीत और नृत्य कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी. अभिनेत्री एवं गायिका शाहनाज अख्तर इस शाम को अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से और भी यादगार बनाएंगी. उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

शाहनाज अख्तर के अलावा, कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इस दौरान नितिन दुबे समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियों को छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा. यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है. कार्यक्रम संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाना है.

इसे भी पढ़े -  CG Good News : जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, दिसंबर में बेंगलुरु में होगा प्रशिक्षण, चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं जशपुर के युवा...

Related posts:

error: Content is protected !!