Champa Big News : धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी, आरोपी पीयूष जायसवाल गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. 1 करोड़ 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार किया है. मामले में उसके कब्जे से 2 कार, 3 मोबाइल, 1 लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज को जब्त किया है. आरोपी पीयूष जायसवाल ने जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर बाजार में मुनाफा देने का लालच देकर ठगी की है. मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 316(2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



चाम्पा पुलिस के मुताबिक, रामप्रसाद यादव निवासी राहौद ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पहचान आरोपी पीयूष जायसवाल से उसके द्वारा आयोजित सेमिनार में हुई थी. सेमिनार में आरोपी पीयूष जायसवाल के द्वारा आए लोगों को जमीन खरीदी-बिक्री करने और शेयर मार्केट की ट्रेडिंग में पैसा लगाने झांसा दिया और वह, आरोपी पीयूष जायसवाल के झांसे में आ गया,

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

फिर आरोपी ने अलग-अलग खातों में और नगदी रकम 1 करोड़ 24 लाख रुपए ठग लिया. जब पीड़ित ने पैसा मांगा, तब आरोपी पीयूष जायसवाल ने अलग-अलग बैंकों का चेक दिया था. इस दौरान रुपये का भुगतान नहीं होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट लिखाया. एफआईआर के बाद से आरोपी पीयूष जायसवाल फरार था, जिसके ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!