JanjgirChampa Big Update : हैदराबाद में इलाज के दौरान GM अनूप चतुर्वेदी की मौत, 3 अधिकारी-कर्मचारी का हैदराबाद में इलाज जारी, अन्य 9 लोगों का इलाज रायपुर और भिलाई में जारी, 12 अप्रेल को प्रकाश इंडस्ट्रीज में हुआ था हादसा

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसे में घायल GM अनूप चतुर्वेदी की इलाज के दौरान हैदराबाद में मौत हो गई है. घायल 3 अधिकारी-कर्मचारी का भी हैदराबाद में इलाज चल रहा है. इधर, अन्य 9 घायल लोगों का रायपुर और भिलाई के अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने प्लांट प्रबन्धन को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है. विभाग की जांच में प्लांट प्रबन्धन की लापरवाही सामने आई है. फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है. विभाग द्वारा घटनास्थल को सील किया गया है. इससे पहले चाम्पा थाना में प्लांट के 2 अफसर और अन्य के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

आपको बता दें, 12 अप्रैल को प्रकाश इंडस्ट्रीज के फर्नेश में हुए हादसे में GM अनूप चतुर्वेदी, सीनियर शिफ्ट इंचार्ज दूजराम चंद्रा, सीनियर मेंटर उदय शंकर ओझा और शिफ्ट इंचार्ज नीरज कुमार समेत 13 कर्मचारी झुलसे हैं और GM समेत 4 लोगों का इलाज हैदराबाद में चल रहा था, वहीं 5 लोगों को भिलाई में भर्ती किया गया है और अन्य 4 लोगों का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है. आज हैदराबाद में GM अनूप चतुर्वेदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!