Sheorinarayan News : गांजा का परिवहन करने वाला आरोपी युवक तुस्मा गांव से गिरफ्तार, 1 लाख रुपये के गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने तुस्मा गांव से गांजा का परिवहन करने वाले हरीश साहू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 1 सौ 22 ग्राम गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल को जब्त किया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक गांजा लेकर तुस्मा की ओर जाने वाला है. इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस ने तुस्मा गांव में घेराबंदी करके आरोपी युवक हरीश साहू के कब्जे से 5 किलो 1 सौ 22 ग्राम गांजा को जब्त किया है, वहीं परिवहन में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल को जब्त करके उसे गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!