Sakti Big News : किरारी और तुलसीडीह के बीच अज्ञात ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, FIR दर्ज, घर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के किरारी और तुलसीडीह गांव के बीच में अज्ञात ट्रक के कुचलने से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक टिकेश्वर दास बैरागी की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, तुलसीडीह गांव का 21 वर्षीय युवक टिकेश्वर दास बैरागी, अपने काम से किरारी गांव गया हुआ था, जहां से काम होने के बाद वापस आते समय किरारी और तुलसीडीह गांव के बीच में अज्ञात ट्रक के कुचलने से युवक की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का आज पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!