Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सुकली गांव के पास गड्ढे में बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से महिला की मौत हो गई है. हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया है.

 



दरअसल, महंत गांव की महिला खीकबाई, अपने रिश्तेदार के साथ जांजगीर काम से आई हुई थी और काम निपटाकर वापस घर जा रहे थे. इस दौरान सुकली गांव के पास सड़क के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!