JanjgirChampa Crocodile : लीलागर नदी के किनारे 5 फीट का मगरमच्छ मिला, क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया मगरमच्छ, छग का एकमात्र क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार गांव में मौजूद, आसपास के जगहों से लगातार मिलते रहता है मगरमच्छ, रेस्क्यू कर मगरमच्छ को छोड़ा जाता है क्रोकोडाइल पार्क में

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव की लीलागर नदी के किनारे से 5 फीट के मगरमच्छ को पकड़ा गया है. इसके बाद मगरमच्छ को क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार में छोड़ा गया. आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव के तालाबों, कर्रा नाला सहित आसपास के जगहों लगातार मगरमच्छ मिलते रहते हैं.

 



दरअसल, कोटमीसोनार गांव की लीलागर नदी के किनारे एक मगरमच्छ घूमता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने 5 फीट के मगरमच्छ को पकड़कर कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र क्रोकोडाइल पार्क, जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में है, जहां 3 सौ से ज्यादा मगरमच्छ है. आसपास क्षेत्र में मिलने वाले मगरमच्छ को रेस्क्यू कर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!