गांव के विकास के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन, डॉ. चरणदास महंत ने बहेराडीह में किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण

चाम्पा. ग्राम बहेराडीह में शासन के अलग अलग योजनाओं के तहत निर्मित अनेक भवनों का लोकार्पण सक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया। इससे पहले गांव में देवालय में स्थित माँ भुवनेश्वरी मंदिर का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं और ग्रामीणों के मांगो को जायज करार देते हुए शीघ्र ही पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के उपसरपंच जितेंद्र कुमार यादव ने देवालय के विस्तार के लिए पांच लाख रुपये की मांग पत्र सौंपा। वहीँ ग्रामीणों ने अलग से कई मांगो को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। अंत में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बहेराडीह गांव का धान खरीदी केंद्र सिवनी से हटाकर कोसमन्दा किया गया। इससे यहाँ के किसानों को होने वाले परेशानियों को देखते हुए सिवनी में धान खरीदी केंद्र यथावत रखने की मांग विधायक व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के समक्ष रखा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

इस मौके पर गुलजार सिंह, बंटी धंजल, राजेश अग्रवाल, राघवेंद्र नामदेव, बलौदा जनपद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता राघवेंद्र नामदेव, मदन यादव, रामभरोस यादव, शंकर यादव, सरपंच श्रीमती राजेश्वरी बलराम मरकाम, उपसरपंच जितेंद्र कुमार यादव, पूर्व सरपंच मूरित राम यादव, पूर्व उपसरपंच श्रीमती चंदा सरवन कश्यप, पंच ललित कंवर, ईश्वर प्रसाद यादव, श्याम सिंह कंवर, श्यामलाल यादव, सोहन यादव, रामगोपाल यादव,श्रवण कुमार कश्यप, सक्रिय महिला ललिता यादव, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के सचिव पुष्पा यादव,सकून यादव, मितानिन रामबाई यादव समेत ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!