Janjgir Fire : शिक्षक के घर के पोर्च में खड़ी बाइक और स्कूटी में आग लगी, बदमाशों द्वारा आग लगाने की आशंका, पुलिस को दी गई सूचना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के आईबी रेस्ट हाउस के पास शिक्षक के घर के पोर्च में खड़ी बाइक और स्कूटी में आग लग गई. आगजनी की स्थिति के लिहाज से बदमाशों द्वारा आग लगाने की आशंका है. शिक्षक ने आगजनी की सूचना पुलिस को दी है. आगजनी से घर का हिस्सा भी जल गया है.

 



दरअसल, शिक्षक लव सिंह चौहान और उनके परिवार के सदस्य रात में भोजन के बाद सो गए. देर रात घर के बाहर आग की लपटें दिखी. फिर शिक्षक और उनके परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने की कोशिश की और आधे घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक बाइक और स्कूटी जल गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

आगजनी से घर का हिस्सा भी जल गया है. घटना के बाद शिक्षक ने डायल 112 को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने जायजा लिया. इधर, शिक्षक ने एसपी और टीआई को आगजनी की घटना से अवगत कराया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!