Sheorinarayan Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी करने वाले 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 नाबालिग बालक निरुद्ध, आरोपियों से ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त बाइक, ट्रैक्टर इंजन जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी करने वाले आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं 1 नाबालिग बालक को निरुद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, लोकनाथ मानिकपुरी ने बताया कि शिवरीनारायण के शबरी चौक के पास ट्रैक्टर का शो रूम है, जहां पर ट्रैक्टर की ट्रॉली को खड़ी रखता है. अज्ञात चोरों 21 से 22 मई की रात को ट्रैक्टर की ट्रॉली की चोरी कर ली थी. अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

जांच के दौरान पुलिस ने बलौदा के चंदनिया के रहने वाले दुर्गा प्रसाद लहरे को गिरफ्तार किया है और चोरी में शामिल 1 नाबालिग बालक को निरुद्ध कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई ट्रैक्टर की ट्रॉली और घटना में प्रयुक्त बाइक, ट्रैक्टर इंजन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!