JanjgirChampa Arrest : फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने फर्जी तरीके से 24 मोबाइल सिम जारी करने वाले आरोपी अकेश उर्फ आकेश कुमार को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी, बरगांव का रहने वाला है. जिले में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, बरगांव के अकेश उर्फ आकेश कुमार द्वारा फर्जी तरीके से 24 मोबाइल सिम एक्टिवेट किया गया था. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, आईटी एक्ट 66 (C) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. नवागढ़ पुलिस ने फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी करने वाले आरोपी अकेश उर्फ आकेश कुमार के कब्जे से फिंगर प्रिंट मशीन और एक मोबाइल को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Related posts:

error: Content is protected !!