Nawagarh Arrest : ड्यूटी के दौरान डायल 112 के आरक्षक से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी मां-बेटे को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने ड्यूटी के दौरान डायल 112 के आरक्षक से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी मां-बेटे, चोरभट्टी गांव के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, भठली गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर डायल 112 को इवेंट मिला था. मौके पर डायल 112 के आरक्षक ने पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को समझाया. इतने में महिला के पति ने आकर गाली-गलौज की और उसकी मां ने भी आकर गाली दी. आरक्षक की रिपोर्ट पर गाली-गलौज करने वाले मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. पुलिस ने आरोपी मां-बेटे गीताबाई, महेश यादव को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद
error: Content is protected !!