JanjgirChampa-Sakti Big News : रेत माफिया पर शिकंजा, बिर्रा पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया, महानदी में कर रहे थे रेत उत्खनन, …इस तरह दबंगई दिखाने का प्रयास हुआ और अब कानून के लपेटे में आए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने रेत माफिया पर शिकंजा कसा है. पुलिस ने 3 लोगों राजेन्द्र तेंदुलकर, रंजीत साहू, गनपत बघेल के खिलाफ BNS की धारा 305 ( e ) के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामला करही गांव का है.

 



दरअसल, महानदी में रेत के उत्खनन करते 3 चेन माउंटेन पकड़ी गई थी, जिसका ताला तोड़कर दबंगई करते और प्रशासन को मुंह चिढ़ाते ताला और सील को तोड़कर चेन माउंटेन से रेत का उत्खनन किया जा रहा था. मामले के तूल पकड़ने के बाद उच्च अफसरों से शिकायत पहुंची, जिसके बाद सक्ती के खनि निरीक्षक ने बिर्रा थाना में 3 लोगों राजेन्द्र तेंदुलकर, रंजीत साहू, गनपत बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा : अमर सुल्तानिया, पेड़ सिर्फ लगाइए नहीं, उन्हें परिवार की तरह पालिए", हरिलीला ट्रस्ट ने हाथीटिकरा से शुरू किया हरित अभियान...
error: Content is protected !!