Pamgarh Attack Arrest : दो भाईयों के ऊपर प्राणघातक हमला, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने दो भाईयों के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टंगिया, रॉड एवं डंडा को जब्त किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी, भैंसो गांव के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, दो भाई बाली यादव और नान्हू यादव, गांव के बांधाखार खेत तरफ गए थे. वहां रामलखन यादव, भरत लाल यादव, किरण यादव खेत में धान काटने को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर टंगिया, रॉड, डंडा से प्राणघातक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों भाईयों को इलाज के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर दोनों भाइयों को हायर सेंटर रेफर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

हमला करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 296, 109(1), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी थी.
पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी रामलखन यादव, भरत लाल यादव, किरण यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!