Sakti Arrest : सक्ती पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त, 1 आरोपी फरार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने अलग-अलग जगहों से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी प्रकाश केंवट, पप्पू पंकज, गणेश राम सतनामी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. सतनामी पारा निवासी आरोपी फरार है, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अखराभांठा के प्रकाश केंवट, सतनामी पारा निवासी पप्पू पंकज, एक अन्य व्यक्ति तथा सोंठी गांव के गणेश राम सतनामी महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों से आरोपी प्रकाश केंवट के कब्जे से 6 लीटर, पप्पू पंकज के कब्जे से 6 लीटर, सोंठी गांव के गणेश राम सतनामी के कब्जे 10 लीटर और सतनामी पारा से फरार आरोपी के बाड़ी से 8 लीटर कुल 30 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Good News : छत्तीसगढ़ी में श्रीमदभागवत गीता का हुआ प्रकाशन, चाम्पा के व्यवसायी ने किया कमाल, 25 बरस की तपस्या का फल मिला, लोगों ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात'
error: Content is protected !!