JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला, …इस तरह हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं. मृतक युवक का नाम सोनू यादव है.

 



पुलिस के मुताबिक, सोनू यादव घर में बोर चालू कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई. फिर डायल 112 में तैनात आरक्षक संजू रत्नाकर और चालक सांतनू कश्यप पहुंचे और घायल सोनू यादव को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है. फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!