Mulmula News : बिना गुरु का ज्ञान असंभव है : संतोष लहरे

मुलमुला. गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला के कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक धीरेंद्र सिंह, सोनाराम यादव, अनिल सिंह, चंद्रकांत वनर्दे एवं पंडित संतोष पाण्डेय के घर जाकर साल और श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने कहा कि गुरु और शिष्य परंपरा केवल संस्कृति परंपरा नहीं बल्कि सम्मान, समर्पण और मार्गदर्शन का प्रतीक है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Patwari Suspend : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते वाट्सएप में पटवारी ने पोस्ट किया, SDM ने पटवारी को सस्पेंड किया... देखिए आदेश...

गुरुपूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें अपने जीवन में गुरुओं का महत्व यादव दिलाता है, गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं. बिना गुरु का ज्ञान असंभव है. इसलिए इस पावन अवसर पर हम अपने सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को जीवन मे अपनाने का संकल्प लें। इस बीच भाजपा नेता सुखराम मधुकर, भाजपा मुलमुला मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव, भाजपा मण्डल संयोजक गजानंद कश्यप, भाजपा मण्डल महामंत्री कौशल जोशी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष बसंत साहू, यशवंत सिंह, कार्यालय मंत्री संतोष साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धनजीत सिंह, प्रकाश यादव, धीरेंद्र महिलांगे, आर्यन यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : जिला अस्पताल में डीजल खपत के मामले ने तूल पकड़ा, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप के बयान के बाद सियासत तेज, BJP ने 3 दिनों में माफी नहीं मांगने पर आंदोलन करने की बात कही तो विधायक ने फिर कहा, 'वे अपने बयान पर अडिग हैं, जांच करा लें, दूध का दूध और पानी हो जाएगा'
error: Content is protected !!