Mulmula News : भाजपा मण्डल मुलमुला की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

मुलमुला. भारतीय जनता पार्टी मण्डल मुलमुला की मासिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भाजपा नेता संतोष लहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने एवं योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

भाजपा मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष दरसराम पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक भीमबली नायक, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनीराम कश्यप, मण्डल कोषाध्यक्ष धनजीत सिंह, नंदकिशोर सिंह, चंदाराम कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप, यशवंत सिंह, नरेश पोर्ते, डामेश्वर टण्डन, चोलराम कौशिक, धीरेंद्र महिलांगे, भोला यादव, मनीष लहरे, अमित साहू, सुभ्रत प्रताप सिंह, राजाराम कंवर, चंद्रभान रात्रे, प्रखर सिंह, ऋषभ सिंह, रामसेवक साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!