Janjgir-Baloda Big News : नहाने के दौरान डबरी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, परिजन सदमे में, बलौदा क्षेत्र का मामला

हरीश साहू
जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में बड़ा और दुःखद हादसा हुआ है. नहाने के दौरान डबरी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों में 2 बच्चे भाई-बहन हैं और 2 बच्चे पड़ोस के हैं. मृतक बच्चों में 3 बच्ची और 1 बच्चा है. इनकी उम्र 5 से 8 वर्ष है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजन सदमे में है. डबरी में चारों बच्चे के मिलने के बाद बलौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी और अफसर, बलौदा पहुंचे.

आपको बता दें कि बच्चे, स्कूल से आने के बाद रोज की तरह डबरी में नहाने गए थे. इसके बाद 8 वर्षीय पुष्पांजली श्रीवास, 5 वर्षीय तुषार श्रीवास, 6 वर्षीय ख्याति केेंवट, अंबिका यादव डूब गई. इस दौरान मौके पर कोई नहीं थे. कपड़ा को देखकर डबरी की तलाश की गई, तब बच्चे मिले. इसके बाद बलौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस, तहसीलदार पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!