Janjgir Big News : 25 साल की युवती को 15 साल के लड़के से हो गया प्यार, सोशल मीडिया में सम्पर्क के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर युवती ने ऐसा कुछ किया कि पहुंच गई जेल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 15 साल के नाबालिग लड़के को भगाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाली 25 साल की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवती, लड़के को जगदलपुर ले गई थी, जहां से पुलिस ने लड़के को बरामद किया है. फ्री फायर खेलते लड़के और युवती का संपर्क हुआ था, फिर नजदीकियां बढ़ गई और युवती, लड़के के घर पहुंची थी और शादी करने की बात कही थी, लेकिन लड़के के परिजन ने मना कर दिया था. बाद में, लड़का 28 जून को लापता हो गया और 50 हजार रुपये ले गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

यह अलग और हटकर मामला है, जो जांजगीर के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. अजब प्रेम की गजब कहानी की अभी चर्चा है, क्योंकि सोशल मीडिया में सम्पर्क होने के बाद 25 साल की युवती ने 15 साल के लड़के को शादी का झांसा दिया, फिर उसे भगा ले गई थी. थाना में रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साइबर टीम से पता चला कि युवती, जगदलपुर में है, तब पुलिस ने वहां जाकर दबिश दी तो युवती के पास लड़का मिला. जांच में पता चला है कि नाबालिग लड़के से युवती ने अनाचार किया है. मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 37 ( 2 ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!