JanjgirChampa Big News : घर के पीछे गड्ढे में मिली 4 माह की बच्ची की लाश, मासूम की हत्या की संगीन वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से शुरू की जांच, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड, FSL और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में घर से लापता 4 माह की बच्ची मानवी गोस्वामी की घर के पीछे गड्ढे में मिली है. घर में मां के साथ बच्ची सोई थी, फिर बच्ची अचानक लापता हो गई थी. बच्ची की हत्या कैसे हुई और बदमाश ने वारदात को कैसे अंजाम दिया, इसकी पुलिस जांच कर रही है. गम्भीर वारदात को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड, FSL और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे थे.

 



सूचना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप के साथ पुलिस अफसर पहुंचे और गड्ढे से बच्ची के शव को बाहर निकलवाया. बच्ची के शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी भिजवा दिया गया है. कल सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा. इसके बाद, पता चलेगा कि आखिर बच्ची की हत्या कैसे की गई है ? घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, धाराशिव गांव में पूनम गोस्वामी, अपनी मां के घर में आई है और दोपहर में अपनी 2 बच्ची के साथ सोई थी. पूनम की तबियत खराब थी तो उसने दवा खाई थी. जब उसकी आंख खुली तो 4 माह की मानवी गायब थी. पूनम ने बगल के दूसरे घर में मौजुद अपनी मां को बताया, फिर जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो पामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई. इधर, पुलिस बच्ची की खोजबीन कर रही थी, तभी घर के पीछे 4 माह की बच्ची मानवी की लाश गड्ढे में मिली.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

सभी बिंदुओं पर जांच जारी : एसपी
एसपी विजय पांडेय ने कहा है कि 4 माह की बच्ची की हत्या की संगीन वारदात हुई है. मामले में पुलिस गम्भीरता से जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद, पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी. मामले की जांच में पुलिस टीम लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!