ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में हरेली त्योहार के उपलक्ष्य पर विशेष गतिविधि आयोजित

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देश में छत्तीसगढ़ की प्रथम और प्रसिद्ध त्योहार हरेली के उपलक्ष्य पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि में संस्था के विद्यार्थियों, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम प्रार्थना प्रांगण में हरेली त्योहार के उपलक्ष्य में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत कक्षा-बारहवीं की छात्रा शुभी पूर्णा एवं महिमा साहू द्वारा मंच संचालन करते हुए स्वागत भाषण के साथ किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा-छठवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा हरेली त्योहार पर एक कविता प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् संस्था के संगीत शिक्षक श्री हेमंत गर्धंव एवं संगीत शिक्षिका महेश्वरी साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा-ग्यारहवीं की छात्रा प्रथमा पांण्डेय द्वारा हरेली त्योहार विषय पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किया गया। कक्षा-नवमीं की छात्रा आद्या द्विवेदी द्वारा छत्तीसगढ़ समान्य ज्ञान के संबंध में कक्षावार प्रश्न पूछे गए। जिसका जवाब बच्चों ने सटीक दिया। कक्षा-पाँचवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना सभा का समापन छत्तीसगढ़ी राज्य गीत अरपा पैरी के धार गाकर किया गया। हरेली त्योहार के उपलक्ष्य में कक्षा के समस्त विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन भोजन के रूप में लाया गया था। साथ ही संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ हरे रंग के परिधान में भी नज़र आए। कक्षागत शिक्षकों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित कराई गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, एडमिन स्टॉफ, ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!