Champa Big News : बीडीएम अस्पताल में लापरवाही से गई मासूम की जान, परिजन ने लगाया आरोप… ये है पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के बीडीएम अस्पताल में लापरवाही सामने आई है. परिजन का आरोप है कि समय रहते उचित इलाज नहीं मिलने से 23 माह के मासूम की जान चली गई है. इस मामले को लेकर स्थानीय नेता, बीडीएम अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जवाब-तलब किया.

 



यहां निखिल देवांगन ने कहा कि उसका 23 माह का बच्चा आयुष देवांगन को सांप ने डस लिया था. बच्चे को चांपा के बीडीएम अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर और वैक्सीन मौजूद नहीं थी. नर्स के द्वारा निखिल देवांगन से कहा गया कि आप बच्चे को प्राइवेट अस्पताल ले जाओ, तब निखिल देवांगन द्वारा बच्चे को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने बच्चे को अन्य अस्पताल रेफर कर दिया. इससे 23 माह के आयुष देवांगन की रास्ते में मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

इधर, बीडीएम अस्पताल के प्रभारी नवल किशोर ध्रुव ने कहा कि अस्पताल में सांप के डसने का वैक्सीन उपलब्ध है और अगर किसी स्टाफ ने वैक्सीन नहीं होने की बात कही है तो यह गंभीर लापरवाही है. इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी और जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!