Sheorinarayan Police Action : बुंदेला गांव के सबरिया डेरा से पुलिस ने लावारिस हालत में 90 बोरी महुआ लहान के साथ 40 सिल्वर तबेला को किया जब्त, महुआ लहान को मौके पर किया गया नष्ट

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने बुंदेरा के सबरिया डेरा से लावारिस हालात में 90 बोरी महुआ लहान, 40 सिल्वर तबेला को जब्त किया है. जिले में शराब बिक्री पर अंकुश लगाने एसपी विजय पांडेय के निर्देश शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार महुआ शराब की बिक्री एवं बनाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी बुंदेला गांव के सबरिया डेरा में महुआ शराब बनाई जाती है. इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और मौके से लावारिस हालत में 90 बोरी महुआ लहान को मौके पर ही नष्टीकरण किया गया. साथ ही, 40 नग सिल्वर तबेला को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!