Kisaan School : बहेराडीह में ‘भोजली महोत्सव’ कल 10 अगस्त को

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम बहेराडीह में कल 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे ‘भोजली महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. भोजली महोत्सव का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत के सीईओ गोकुल रावटे और समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन करेंगे. इस दौरान भोजली दाई की ग्राम बैगा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाएगी. यहां भोजली महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिला को बलौदा जनपद की पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के द्वारा 1000 रूपये प्रदान किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इसी तरह द्वितीय पुरस्कार 700 रूपये सरपंच चंदा सरवन कश्यप, तृतीय पुरस्कार 500 रूपये डॉ. रामदयाल यादव के द्वारा दिया जाएगा, वहीं किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, पंच ललित कंवर, सोहन यादव, शिवराम कश्यप, राजकुमार यादव आदि के द्वारा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 51,51 रूपये 7 महिलाओं को दिया जाएगा. पुरस्कार वितरण पश्चात गाजे-बाजे के साथ भोजली विसर्जन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने लोगों से भोजली महोत्सव में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!