Champa Accident Death : अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, अस्पताल ले जाते वक्त युवक की हुई मौत, चांपा के भोजपुर का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चांपा क्षेत्र के भोजपुर में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक को गंभीर चोट आई थी और उसे बीडीएम अस्पताल चाम्पाले जाया गया था, जहां इलाज नहीं पर जिला अस्पताल जांजगीर लाया जा रहा था. इस दौरान युवक ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया.

 



एंबुलेंस चालक विष्णु ने बताया कि बिरगहनी गांव निवासी युवक छवि पटेल, भोजपुर की शराब दुकान से शराब लेकर पैदल जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक को गंभीर चोट आई थी और उसे चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां युवक की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इसी दौरान घायल युवक छवि पटेल ने रास्ते में दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने युवक के शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है. कल शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!