Nawagarh Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, नगर सेना के जवानों ने शव को तालाब से बाहर निकाला…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कीरित गांव में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना के बाद नगर सेना के जवान मौके पर पहुंचे और तालाब से शव को बाहर निकाला. कल शाम घर से बुजुर्ग निकला था. मृतक बुजुर्ग का नाम सुखन धीवर है. इधर, नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

दरअसल, कीरित गांव का बुजुर्ग सुखन धीवर, कल शाम को घर से निकला था. रात में घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था और आज सुबह तालाब में पुलिस की लाश मिली. फिर नगर सेना के जवान इतवारी साहू, शेखर प्रधान ,भीम कश्यप, कृष्णकुमार मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला. इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!