CG News : ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगी मेशन का निःशुल्क ट्रेनिंग, राजमिस्त्री ट्रेनरो का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रायपुर. केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी पीएम आवास योजना के छत्तीसगढ़ राज्य में सफल क्रियान्वयन के लिए कुशल राजमिस्त्री तैयार करने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजमिस्त्री ट्रेनरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन बैंक ऑफ़ बड़ोदा आरसेटी रायपुर में किया गया। जिसमें प्रथम दिवस मुख्य अतिथि पीएम आवास योजना ग्रामीण के संचालक आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा की उपस्थिति में 27 पुरुष और 3 महिला प्रतिभागी सहित कुल 30 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 



उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को पीएमएवायजी संचालक श्री सिन्हा ने केंद्र व राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना पीएम आवास के तहत राजमिस्त्री के कारीगरो को मिलने वाले रोजगार की सम्भावनाओ पर बल देते हुए डी एस टी प्रतिभागियों को लगातार अपने आप को अद्यतन जानकारी के साथ निर्माण क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने हेतू प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

पीएमएवाईजी संचालक के द्वारा प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री की पहचान करने, नये ब्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देते हुए स्टार्ट अप की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए राज्य आरसेटी टीम को नियमित अंतराल में इस प्रकार से राजमिस्त्री ट्रेनरो के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने हेतू निर्देशित किया गया है। राजमिस्त्री ट्रेनर बनने हेतू प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे प्रतिभागियों को भवन निर्माण सम्बंधित तकनिकी मार्गदर्शन पीएमएवाय के के एक्जीक्युटिव इंजिनियर शिव सिन्हा द्वारा तथा निर्माण सामग्री गुणवत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी बांगड़ सीमेंट के स्टेट टेक्निकल हेड धीरज बंसल के द्वारा प्रदान किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में पीएमएवाई जी के संचालक के अलावा मनोज मिश्रा एएसपीएम, एसआरएलएम, अमित कुमार नोडल ऑफिसर बैंक ऑफ़ बड़ोदा, मो मोकीज अग्रणी जिला प्रबंधक, शिव सिन्हा एक्जीक्यूटिव इंजिनियर पीएमएवाई, धीरज बंसल स्टेट टेक्निकल हेड बांगड़ सीमेंट, अशोक सिंह राज्य निदेशक आरसेटी, नवीन कुमार सिंह पूर्व निदेशक आरसेटी रायपुर आदि ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

अतिथियों का स्वागत आरसेटी निदेशक सुशील राम के द्वारा तथा आभार ब्यक्त अरुण सोनी राज्य नियंत्रक आरसेटी के द्वारा किया गया।
प्रथम दिन शामिल प्रतिभागियों का उनमुखीकरण सत्र उपरांत ऑनलाइन परीक्षा लिया गया। जबकि दूसरे दिन विषय विशेषज्ञयों की उपस्थिति में सभी 30 प्रतिभागियों का प्रस्तुतिकरण, प्रायोगिक परीक्षा, और साक्षातकार लिया गया। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी रायपुर के वरिष्ठ संकाय कौशल मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने असेसर टीम के चंदन साहू, जागृति साहू, राम बसु नंदकुमार निषाद कार्यालय सहायक एवं आरसेटी टीम का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!