Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में महिला सशक्तिकरण के अंर्तगत कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट का हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप हुए शामिल, सायबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को केक मेकिंग, रूप सज्जा और मेहंदी जैसी कला रूपों में प्रशिक्षित किया गया.

 



इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को विकसित करने में मदद करना था. कार्यशाला के अंतिम दिवस पर प्रमाण पत्र वितरण एवं साइबर सिक्योरिटी पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, मुलमुला टीआई पारस पटेल, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के संचालक डॉ. जे. के. जैन, कार्यशाला प्रशिक्षक कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट बिलासपुर से सुधा शर्मा, भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी, पत्रकार राजकुमार साहू उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर की गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण की सराहना की और साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाई. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ठगी लिंक के माध्यम से खातों से पैसे निकालने की घटनाएं बढ़ रही हैं. इसलिए, हमें साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!