JanjgirChampa Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, अफरीद गांव से हुई गिरफ्तारी, सारागांव पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. सारागांव पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी युवक संजोग सूर्यवंशी और सुखबीर सूर्यवंशी को अफरीद गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, सत्यप्रकाश सूर्यवंशी ने 6 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने कैरम को संजोग सूर्यवंशी के पास लेने के लिए गया था. संजोग सूर्यवंशी, सुखबीर सूर्यवंशी और अन्य लोग कैरम खेल रहे थे, तभी सत्यप्रकाश सूर्यवंशी के द्वारा कैरम को मांगा, तब संजोग सूर्यवंशी, सुखबीर सूर्यवंशी तैश में आ गया और सत्यप्रकाश सूर्यवंशी का गला को दबा दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद दोनों युवक पीड़ित सत्यप्रकाश सूर्यवंशी के घर गया था और पीड़ित युवक से मारपीट की थी. मारपीट से पीड़ित सत्यप्रकाश सूर्यवंशी को चोट आई थी. पुलिस ने पीड़ित युवक के रिपोर्ट पर आरोपी संजोग सूर्यवंशी और सुखबीर सूर्यवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

इधर, पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी संजोग सूर्यवंशी, सुखबीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!