Sakti Arrest News : सक्ती के बस स्टैंड के पास चाकू और तलवार लहराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तलवार और 2 चाकू आरोपियों से जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने बस स्टैंड के पास चाकू और तलवार लहराने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार दो आरोपी, नवापारा खुर्द और एक आरोपी, कंचनपुर का रहने वाला है. आरोपियों से पुलिस ने 2 चाकू और 1 तलवार को जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सक्ती के बस स्टैंड के पास तीन युवक चाकू और तलवार लहराकर घूमा रहे हैं और बस स्टैंड के लोगों को डरा धमका रहे हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र यादव उर्फ दाऊ के पास से एक तलवार, वाजिद खान उर्फ राजू व अनिल यादव उर्फ पिंटू के पास से 2 चाकू को जब्त करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

error: Content is protected !!