Sakti Arrest : चोरी के चैनल गाटर खरीदने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 4 नग चैनल गाटर आरोपी खरीददार से जब्त, 3 आरोपियों ने 65 हजार 4 सौ 50 रुपये के चैनल गाटर की थी चोरी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने चोरी के चैनल गाटर की खरीदी करने वाले आरोपी अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5), 112(2), 317(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने पूर्व में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तारी की थी और 5 नग चैनल गाटर को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

दरअसल, पोरथा के प्रमोद चौहान ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के लिए चैनल गाटर खरीदी था. अज्ञात चोरों ने 35 नग चैनल गाटर की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी. इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 5 चैनल गाटर को जब्त किया था.

पुलिस द्वारा खरीददार की खोजबीन की जा रही थी. पुलिस ने आरोपी खरीददार अजय कुमार सहिस उर्फ जेडी के कब्जे से 4 नग चैनल गाडर को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!