Champa Attack Arrest : धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास, रायगढ़ से फरार आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या के प्रयास का फरार आरोपी जगदीश कर्ष को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना के बाद एक वर्ष से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस की टीम रायगढ़ से दबोच लिया है.

 



दरअसल, पीआईएल कम्पनी में कार्यरत कार्तिक राम कर्ष, काम करके घर आया था और रथयात्रा देखने चला गया था. इस दौरान जगदीश कर्ष, उसे शराब पीने के जाने के लिए परेशान कर रहा था और यहां कार्तिकराम ने मना किया तो जगदीश कर्ष गुस्सा हो गया. फिर अपने पास रखे धारदार हथियार से कार्तिकराम के पेट पर हमला कर दिया और वारदात के बाद जगदीश कर्ष फरार हो गया था, जिसे एक साल बाद पुलिस की टीम ने रायगढ़ से पकड़ लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!