Janjgir Attack Arrest : युवक पर हमला के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया, तीनों आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में युवक पर जानलेवा हमला के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपी कमलेश देवांगन, राजू देवांगन और पंचराम पटेल को।गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. हमला से युवक धीरज देवांगन को चोट आई है, जिसका जिला अस्प्ताल में इलाज किया गया है. इससे पहले, हमला करने वाले 3 आरोपी कमलेश देवांगन, राजू देवांगन और पंचराम पटेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. तीनों आरोपी, चाम्पा के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

दरअसल, युवकों में पुरानी रंजिश है और पहले भी विवाद हो चुका है. जांजगीर के युवक धीरज देवांगन की नारियल दुकान है तो वह कचहरी चौक के पास था. गुरुवार की रात इस दौरान चाम्पा के 3 युवक कमलेश देवांगन, राजू देवांगन और पंचराम पटेल पहुंचे थे. यहां मारपीट करते हुए बाइक के साइलेंसर के प्लेट से हमला कर दिया था. हमला से युवक को चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी. फिर तीनों आरोपी कमलेश देवांगन, राजू देवांगन और पंचराम पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!