Sakti Child Rape : घर छोड़ने के बहाने मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मालखरौदा पुलिस ने की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दूजराम सोनवानी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दूजराम सोनवानी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की रहने वाली लगभग साढ़े 8 से 9 साल की मासूम बच्ची, अपने बड़े पापा के घर के पास खेल रही थी. उसी समय आरोपी दूजराम सोनवानी, उसे उसके घर छोड़ने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. दूसरे दिन मासूम बच्ची के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूजराम सोनवानी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 127, 65(1) के तहत FIR दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दूजराम सोनवानी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!