JanjgirChampa Big News : नहर में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच, जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम करेगी शव का पोस्टमार्टम…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव की नहर में संदिग्ध हालत में नग्न अवस्था में महिला का शव मिला है. मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर नहर से शव को बाहर निकलवाया. फिर शव को बम्हनीडीह अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया और 17 सितंबर की सुबह, डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी. इस तरह पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : होली पर्व के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले फरार 2 आरोपी युवक गिरफ्तार, पूर्व में 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

दरअसल, कमरीद गांव की बड़ी नहर में मछली पकड़ रहे लोगों ने महिला का शव देखा. फिर सारागांव पुलिस को सूचना दी गई. मामले में मर्ग कायम किया गया है. महिला का शव जिस तरह नग्न हालत में मिला है, उससे मामला संदेहास्पद है. इस तरह पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arresr Jail : 11वीं बटालियन के आरक्षक को भेजा गया जेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारी किया था वारंट, जमानत की शर्तों को कई बार कर चुका है उल्लंघन, सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया था... ये है पूरा मामला...

error: Content is protected !!