जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी को दहेज एवं रुपये की मांगकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति लव कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ BNS की धारा 80 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी पति, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.








दरअसल, बिरगहनी गांव के बंधवा तालाब के पास पेड़ में पत्नी की लटकी हुई लाश मिली थी. जांच के दौरान महिला की पहचान सोंठी गांव की श्रद्धा पटेल के रूप में हुई थी. पुलिस ने मामले में मृतक महिला के परिजन से पूछताछ की तो पता चला कि उसका पति लव कुमार पटेल, शादी के डेढ़ साल के बाद ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. इसके साथ, मायके से रुपये लाने के लिए भी मारपीट करता था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया था.
इस दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी पति लव कुमार पटेल को अकलतरा से गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



