Sakti Arrest : टंगिया से मारकर गाय की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाड़ी में गाय के घुसने को लेकर की हत्या

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने टंगिया से मारकर गाय की हत्या करने वाले आरोपी बेदराम जांगड़े को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बेदराम जांगड़े के खिलाफ BNS की धारा 325, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 11(1) (क), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

पुलिस के मुताबिक, अरसिया गांव के संतोष चंद्रा ने बताया कि आरोपी बेदराम जांगड़े ने टंगिया से मारकर गाय की हत्या कर दी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जैजैपुर पुलिस ने टंगिया से हत्या करने वाले आरोपी बेदराम जांगड़े को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!