Sakti Big News : हसौद के कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान बिजली चालू करने की वजह से 3 कर्मचारी करंट से झुलसे, तीनों घायल रेफर

सक्ती. हसौद के कॉलेज में पास विद्युत मण्डल की लापरवाही की वजह से खंभे में काम कर रहे 3 कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गए. तीनों घायलों को हसौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जांजगीर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है. गनीमत रही, इस बड़ी लापरवाही की वजह किसी कर्मचारी की जान नहीं गई है.



जानकारी के अनुसार, 3 कर्मचारी, मनीष बन्द्रो, रामकुमार यादव और महरसिंह, हसौद के कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे. इस दौरान सब स्टेशन से अचानक से बिजली की लाइन चालू कर दी गई. विद्युत मण्डल के दूसरे स्टाफ की इस बड़ी लापरवाही की वजह से 3 कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसौद ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!