Janjgir Murder Arrest : बड़े भाई की चाकू से हत्या, आरोपी छोटे भाई गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला के वार्ड 2 में बड़े भाई मुकेश सूर्यवंशी की चाकू से हत्या के आरोपी छोटे भाई जितेश सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया है.

 



दरअसल, जितेश सूर्यवंशी का मोहल्ले से एक युवक से विवाद हुआ था तो वहां उसका बड़ा भाई मुकेश सूर्यवंशी गया था. यहां जितेश ने उसे वहां से जाने को कहा और फिर चाकू से गले पर हमला कर दिया. इससे बड़े भाई मुकेश की मौत हो गई. मामले में आरोपी छोटे भाई जितेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!